वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित

 


 भीलवाड़ा हलचल। भारत विकास परिषद, महाराणा प्रताप शाखा,  की वार्षिक साधारण सभा की बैठक और २०२१-२२ कार्यकारिणी वर्ष के लिए के चुनाव (चयन) कार्यक्रम का आयोजन पी एफ सी रिसोर्ट में किया गया, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक श्री मती अमृता  उपाध्याय  द्वारा शाखा के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में सत्र २०२१-२२ के लिए नए दायित्वधारियों का चयन किया गया।
नवीन सत्र के लिए शाखा अध्यक्ष के दायित्व हेतु योगेंद्र   शर्मा, सचिव हेतु लक्ष्मी लाल  शर्मा  एवं कोषाध्यक्ष हेतु  पंकज अग्रवाल का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इससे पूर्व शाखा सचिव हरि प्रसाद राठी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार राठी द्वारा आय व्यय का लेखाजोखा समस्त सदस्यों के मध्य प्रस्तुत किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष दलपत सिंह  राठौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आज के कार्यक्रम में भाविप के राष्ट्रीय मंत्री मुकन सिंह  राठौड, प्रान्तीय उपाध्यक्ष   रामेश्वर लाल  काबरा , जिलाध्यक्ष  किशोर गौतम एवं भीलवाड़ा शहर की अन्य सभी सहयोगी शाखाओं के दायित्वधारियों के साथ ही शाखा के लगभग ११५ सदस्यों की उपस्थिति रही। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना