घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

गंगापुर (सुरेश शर्मा)। दुर्गा अष्टमी के चलते आज कस्बे सहित ग्रामीण आंचल में भी घर-घर में दियाड़ी माता की पूजा अर्चना की गई। वही सहाड़ा के भरक माता, चामुंडा माता सहित शक्तिपीठों में विशेष पूजा अर्चना के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह के शुभ मुहूर्त के चलते कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में कुल की देवी माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान घर में नन्ही बालिकाओं को भोजन करवाया गया। उनकी पूजा अर्चना की गई, सहाड़ा ग्राम में दुर्गा अष्टमी के चलते माता का विशेष श्रृंगार किया गया। कोरोना महामारी के चलते इस बार दुर्गा अष्टमी की पूजा अर्चना का कार्यक्रम घरों में ही किया गया। माता के दरबार में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार