महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

 

 भीलवाड़ा  बीएचएन। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरेापित पप्पूलाल कुमावत को गिरफ्तार किया है।  मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं।  
पुलिस के अनुसार, एक विवाहिता महिला ने पति के साथ थाने पर उपस्थित होकर 26 अगस्त को बीगोद थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि महिला, खेत पर फसल काटने जाती थी, तब उसकी जान पहचान एक आरोपित से हो गई। यह आरोपित महिला के घर आया और उसके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित ने यह वीडियो अपने दोस्तों को भी दिखाया। इसके बाद इस वीडियो को दिखाकर 6 दोस्त, इस महिला से बारी-बारी से रेप करने लगे। घटनाक्रम तीन माह से चल रहा था। पीडि़ता के देवर को इसकी भनक लगने पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंच कर उसने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर पप्पू व उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया। मामले की जांच डीएसपी मांडलगढ़ ज्ञानेंद्र सिंह ने शुरु करते हुये पहली गिरफ्तारी जोजवा निवासी पप्पू लाल पुत्र सांवरमल कुमावत के रूप में की है। शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

एलन कोचिंग की एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शीतलाष्टमी की पूजा आज देर रात से, रंगोत्सव (festival of colors) कल लेकिन फैली है यह अफवाह ...!

21 जोड़े बने हमसफर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?