गायत्री परिवार द्वारा बसंत पर्व पर हुआ यज्ञ व संस्कार

 



भीलवाड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा भीलवाड़ा द्वारा बसंत पर्व जो की गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति,तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस भी है।इस उपलक्ष में गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा शहर व जिले के सभी शक्तिपीठों पर  बसंत पर्व पर गायत्री यज्ञ व सभी संस्कार निशुल्क करवाए गए हैं।

गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद,सहव्यवस्थापक राजेश ओझा ने बताया कि शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ चार पारियों में हुआ इनमें सभी संस्कार नामकरण,पुंसवन,जन्मदिवस, विवाह दिवस इत्यादि सभी संस्कार निशुल्क करवाए गए तत्पश्चात पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ।

आज़ाद नगर के दधिमती मंदिर में भी बसंतपर्व पर गायत्री परिवार द्वारा नौ कुंडीय महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ इसमें नगर परिषद उपसभापति राम लाल योगी व माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल कॉलेज के प्राचार्य ने भी भाग लिया तथा सभी कार्यकर्ताओं रामेश्वर सोनी,मुकेश सोनी,महितोष ओझा,नरेंद्र मिश्रा,अनिल आगाल,राजेंद्रशर्मा,राजेंद्र सिंह,राजेंद्र पुरोहित,बनवारी पारीक,रत्नेश जोशी सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण भी हुआ। दोनों स्.ञ्जश्वष्ट॥ विद्यालय में भी गायत्री महायज्ञ सम्पन हुआ।

जिले के सभी शक्तिपीठों काछोला,बिजोलिया,मांडलगढ़,जहाजपुर,शाहपुरा,गंगापुर, पोटला,कांदा,हमीरगढ़ श्रीराम जी शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस को गायत्री यज्ञ के साथ संपन्न किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना