सामाजिक भोज में शामिल होने जा रहे लोगों की जीप पल्टी, एक की मौत, सात घायल

 भीलवाड़ा हलचल। बामनिया से कंकरोलिया घाटी सामाजिक भोज में शरीक होने जा रहे लोगों की थार जीप गुलाखेड़ा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक के 13 वर्षीय बेटे सहित सात लोग घायल हो गये। सभी घायलों को कोटड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। 
कोटड़ी थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने हलचल को बताया कि कंकरोलिया घाटी में शनिवार को जाट समाज के व्यक्ति के यहां सामाजिक भोज था। इसमें शामिल होने बामनिया से कुछ लोग थार जीप से जा रहे थे। यह जीप कोटड़ी थाने के गुलाखेड़ा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बामनिया निवासी प्रहलाद पुत्र चुन्नीलाल जाट की मौत हो गई। वहीं, मृतक के बेटे प्रहलाद के साथ ही हंसा पुत्री चुन्नीलाल, मीना पुत्री माधोलाल जाट, माधोलाल पुत्र लक्ष्मण जाट, चुन्नीलाल पुत्र लक्ष्मण जाट, रामस्वरुप पुत्र उदयलाल गुर्जर निवासी बामनिया व सरदार नगर निवासी अंबालाल पुत्र छगना जाट घायल हो गया। इन सभी को कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं प्रहलाद के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना