अज्ञात महिला की सिर कुचलकर हत्या, फैली दहशत

 

 भीलवाड़ा हलचल। एक अज्ञात महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। कत्ल की इस वारदात को कातिलों ने रायला हड्डी फैक्ट्री से लांबिया जाने वाले कच्चे मार्ग पर हाइवे से करीब 70 मीटर दूरी पर  अंजाम दिया। सुबह खुनसनी महिला की लाश देखकर ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी। वहीं इस खबर से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
रायला पुलिस के अनुसार, हड्डी फैक्ट्री से लांबिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्रामीणों ने एक महिला की खूनसनी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर रायला थाना प्रभारी गजराज चौधरी, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां पीले रंग का जालीदार कुर्ता और नीले रंग की कैपरी पहनी महिला की लाश पड़ी थी। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। खून बह रहा था। पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों से शव की पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने शव को नहीं पहचाना। 
पुलिस का मानना है कि देर रात किसी ने इस महिला की हत्या कर दी। बताते हैं कि रात दस-ग्यारह बजे तक इस रास्ते से ग्रामीणों की आवाजाही लगी रहती है। इसके बाद ही किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला बिहारी हो सकती है। उसका रंग सांवला, शरीर मोटा है। पैरों में पायजैब व बिछुड़ी पहने है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। उधर, इस महिला की पहचान के लिए रायला पुलिस ने भीलवाड़ा के साथ ही प्रदेश के सभी थाना प्रभारियों को सूचना दी है। शव को पहचान के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज