भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए

भीलवाड़ा हलचल। विधानसभा के भाजपा के 4 मंडलो की वी सी द्वारा धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया एवं पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने संबोधित किया //


आगामी चुनाव में सभी भाजपा कार्यकर्ता को सक्रियता के साथ कार्य करने का वक्ताओं ने आव्हान किया ,केंद्र की लाभकारी योजनाओं की जानकारी एवम प्रदेश की कांग्रेस सरकार  की कुनीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा


 भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ता वी सी के माध्यम से जुड़े दोनों वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 70 सालों से चले आ रहे एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान का खात्मा के लिये धारा 370 35a को निरस्त किया राम मंदिर निर्माण ,तीन तलाक ,नागरिकता संशोधन ,आत्म निर्भर भारत के तहत 20 लाख करोड़ का पैकेज की चर्चा की ओर आमजन को घर घर जाकर इसकी चर्चा करने का आव्हान किया   और कहां की केंद्र के मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गरीबों के कल्याण हेतु एक राष्ट्र एक राशन कार्ड का फैसला लिया साथ ही 5 किलो गेहूं या चावल 1 किलो दाल मुफ्त में देने का फैसला राशन कार्ड धारियों को किया जो बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला है हम सबके लिए बहुत ही गौरव का विषय है


वर्चुअल रैली के जिला संयोजक डॉ राजा साद वैष्णव ने बताया कि वी सी के माध्यम से दोनों वक्ताओं ने आने वाले पंचायत राज एवं नगर पालिका नगर परिषद चुनाव में पूर्ण सक्रिय रहते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता निभाए


भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार के  दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर  आज साय 5:00 बजे आयोजित  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सम्मेलन संभाग प्रभारी पुखराज पहाड़िया भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली  एवम भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी वर्चुअल रैली जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर राजा साद वैष्णव  भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी छैल बिहारी जोशी सम्मेलन प्रभारी किशन मुरारी शर्मा मंडल अध्यक्ष  किशोर सोनी  नंदकिशोर राजपुरोहित  रमेश राठी अनिल सिंह जादौन सहित भीलवाड़ा विधानसभा के  भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ता  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े/


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना