मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी की गई


मुंबई । मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के पास मौजूद मशहूर होटल ताज महल पैलेस को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसके आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि होटल के पास रात 12.30 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद मुंबई पुलिस को सूचित किया गया। यह फोन कथित रूप से पाकिस्तान के कराची से किया गया था और फोन करने वाले ने बम से होटल को उड़ाने की धमकी दी।
होटल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है।
यह होटल 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों का मुख्य निशाना था।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज