पेट्रोल-डीजल मूल्यों पर कांग्रेस कर रही नोटंकी :  माहेश्वरी

 

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने पेट्रोल-डीजल मूल्यों पर काग्रेंस के विरोध को पाखण्ड की पराकाष्ठा एवं नौटंकी बताया। राजस्थान में काग्रेंस सरकार ने कोरोना महाबन्दी के समय मे ही तीन बार पेट्रोल- डीजल के मुल्यों पर मूल्य वर्धितकर बढाया है। आज राजस्थान में पेट्रोल- डीजल के मूल्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात से 10 रू. लीटर अधिक है।


किरण माहेश्वरी ने कहा कि काग्रेंस सरकार ने पेट्रोल पर 12 प्रतिशत और डीजल पर 10 प्रतिशत का टेक्स बढाया है। यदि कांग्रेस सरकार विगत दिनों में बढ़ाए हुए टेक्स को ही कम कर दे तो पेट्रोल- डीजल के मूल्य 10 रू. लीटर कम हो सकते है।


किरण माहेश्वरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर केन्द्र सरकार के टेक्स मे आधा भाग राज्य सरकारों को मिलता है। यदि सरकार 5 रू. का कर बढ़ाती है, तो उसमे से राज्य सरकार को 2.50 रू. मिलते है। फिर भी राजस्थान सरकार ने राज्य कर इतना बढा दिया है। पेट्रोल की लागत 28 रू. है और इसमें केन्द्र सरकार को टेक्स कर के रूप मे केवल 16.50 रू. मिलते है जबकि राज्य सरकार को वेट कर 26.70 और केन्द्रीय कर मे भाग 16.50 रू. इस प्रकार 43.20 प्रति लीटर मिलता है। यही स्थिति डिजल की भी है। डीजल पर राज्य सरकार को 37 रू. प्रति लीटर का कर राजस्व मिलता है।


किरण माहेश्वरी ने कहा कि यदि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल के मुल्यों के प्रति संवेदनशील है तो इन पर मूल्य वर्धित कर जितना बढ़ाया है, वह कम करें। कांग्रेस द्वारा सामाजिक दूरी की पालना नही करने एवं राजनीतिक प्रदर्शनों पर रोक लगी होने पर भी प्रदर्शन कर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना