दवा कंपनी में गैस लीक से 2 लोगों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती

 

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सैनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में गैस के रिसाव से 2 कर्मचारियों की मौत हौ गई है, जबकि 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है। मरने वाले 2 व्यक्ति मजदूर थे और गैस के रिसाव वली जगह पर मौजूद थे।


आंध्र प्रदेश के सीएम कार्यालय ने बताया कि कल रात 11.30 बजे गैस रिसाव के कारण यह दुर्घटना हुई है। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक गैस का रिसाव तब हुआ जब बेंजीन गैस को रिएक्टर में डाला जा रहा था।अस्पताल में भर्ती एक कर्मचारी को वेटिलेटर पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक मृतकों में कंपनी का एक वरिष्ठ कर्मचारी भी शामिल है।


जिला कलेक्टर विनय चंद ने संयुक्त कलेक्टर की अगुवाई में अधिकारियों के चार सदस्यीय दल का गठन किया है, जो दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। इससे पहले कुरनूल जिले में एसपीवाई एग्रो इंडस्ट्रीज में शनिवार को अमोनिया गैस लीक की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई थी। 7 मई को गैस लीक की एक अन्य घटना में 12 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 3 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान करीब 800 टन खतरनाक स्टाइरीन गैस का रिसाव हुआ था। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना