बच्चे के गले में अटकी चॉकलेट, आधे घंटे तक करते रहे ऐंबुलेंस का इंतजार, हुई मौत

 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ढाई महीने बच्चे के गले में चॉकलेट फंस गई। घरवालों का आरोप है कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर उन लोगों ने ऐंबुलेंस बुलाने के लिए कई बार फोन किया। आधे घंटे तक लगातार वे ऐंबुलेस को फोन करते रहे। ऐंबुलेंस नहीं मिली तो बच्चे को ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।


सेक्टर 81 की रहने वाली पिंकी शर्मा ने बताया कि उनके दिवरानी की ढाई महीने पहले डिलीवरी हुई थी। बच्चा घर में लेटा था। दूसरा बच्चा चॉकलेट खा रहा था। उसी दौरान उसने शिशु के मुंह में चॉकलेट डाल दी। चॉकलेट शिशु के गले में फंस गई। 

प्राइवेट अस्पताल ने किया रेफर
घरवाले शिशु को लेकर नजदीकी अस्पताल गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाने के लिए घरवालों ने 102 नंबर पर कॉल किया। सारी जानकारी लेने के बाद ऐंबुलेंस भेजने की बात कही गई

जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन हो चुकी थी मौत
बच्चे के माता-पिता ऐंबुलेंस का इंतजार करते रहे लेकिन ऐंबुलेंस नहीं आई। इधर बच्चे की हालत बिगड़ने पर वे लोग उसे ऑटो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने आरोप लगाया कि समय से ऐंबुलेंस न मिलने के कारण उनके बच्चे की मौत हो गई।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना