राशिफल 19 दिसंबर : धनु राशि वालों की योजनाएं होंगी सफल, मकर राशि के जातक न लगाएं लॉटरी में पैसा, जानें अन्य राशियों की स्थिति
मेष - आशातीत सफलता, आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में लाभ, यात्रा का संयोग बन रहा है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम पहले से काफी बेहतर है। व्यवसायिक स्थिति भी ठीक चल रही है। शनितत्व यानी नीली वस्तु का दान करें। वृषभ - शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार अच्छा चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन - भाग्यवश कुछ काम बन सकता है आपका। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। नीली वस्तु पास रखें। कर्क - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक, व्यापार भी ठीक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। सिंह - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक, व्यापार अच्छा है। प्रेम की स्थिति भी सुधार की ओर है। पीली वस्तु का दान करें। कन्या - विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें। तुला - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। संतान पक्ष पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें। वृश्चिक - गृहकलह से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति खराब है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें। धनु - योजनाओं को फलीभूत करें, अपनों के सहयोग से। व्यवसायिक स्थिति आपकी सही होगी। कार्यों में प्रगति आएगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार अच्छा है। शनितत्व का दान करें। किसी गरीब को कोई नीली या पीली वस्तु दान करें। मकर - वाणी अनियंत्रित हो सकती है। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, व्यापार अच्छा, प्रेम की स्थिति ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। कुंभ - नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें। मीन - स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। थोड़ा चिंतित बने रहेंगे। मानसिक स्थिति थोड़ी खराब सी महसूस होगी। खर्च को लेकर परेशानी का अनुभव करेंगे। प्रेम में थोड़ी दूरी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहें। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें