युवती से छेड़छाड़ के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार
भीलवाड़ा हलचल। सुभाषनगर पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। सुभाषनगर पुलिस ने हलचल को बताया कि जावेद नामक एक युवक थाना सर्किल में रहने वाली एक युवती को 3 नवंबर को फरार कर ले गया था। जावेद इस युवती को शाहपुरा थाना क्षेत्र में होटल पर ले गया, जहां होटल संचालक ने युवती से छेड़छाड की। उधर, 5 नवंबर को युवती को भगा ले जाने का मामला परिजनों ने थाने में दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में युवती को दस्तयाब किया तो उसने छेड़छाड़ की उक्त घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आज होटल संचालक छोटू कलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जावेद को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें