दुबे ने घर की दीवारों में चुनवाए थे हथियार और कारतूस, पुलिस का खुलासा

 

कानपुर
घात लगाकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद से हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे फरार है। पुलिस ने उसके घर को जमीदोंज कर दिया है। इस बीच कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि विकास ने घर की दीवारों में हथियार और कारतूस चुनवा रखे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उस पर हत्या का मुकदमा चलेगा।


आईजी अग्रवाल ने बताया, 'विकास दुबे के गिरा दिए घर से पुलिस को हथियार मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास ने घर में हथियार छिपाए हुए हैं। विकास ने हथियार और कारतूस घर की दीवार में चुनवाए थे।' पुलिस अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस वारदात में जिस किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा चलेगा।
उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि स्थानीय थानों के पुलिसकर्मियों की पड़ताल की जा रही है कि विकास को दबिश की जानकारी कैसे मिली। जिसे भी दोषी पाया जाएगा, उस पर हत्या का चार्ज लगेगा। चौबेपुर थाना और आस-पास के थाने के सभी पुलिसकर्मी जांच के दायरे में हैं। बता दें कि चौबेपुर के एसओ की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, उसे सस्पेंड कर दिया गया है। 

इस बीच खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के वांछित अपराधी विकास दुबे का पता लगाने के अभियान में शामिल किया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मदद कर रहे हैं, ताकि अपराधी दुबे का पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि इस गैंगस्टर के नाम पर करीब 60 मामले दर्ज हैं, इसके अलावा उसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार