गायों को हरा चारा खिलाया

 

 


 मांडल(चन्द्रशेखर तिवाड़ी)  विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय लाल भडाणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जन्म दिवस मनाया। मांडल क्षेत्र के भाजपा युवा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह गुढा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने संतोकपुरा ग्राम पंचायत मे गायों को हरा चारा खिलाकर उदय लाल भडाणा का जन्म दिवस मनाया। मांडल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर  में दुग्धाभिषेक कर भडाणा की दीर्घायु की मंगल कामना की। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री लालकृष्ण सेन, गुर्जर देव सेना के जिला अध्यक्ष गोपी लाल गुर्जर, विश्व सनातन संघ के जिला उपाध्यक्ष सूरज राव, बजरंग दल के सह संयोजक  राधे जांगिड़, जगदीश पटेल, किशन लाल कीर, लादू सिंह रावणा राजपूत, गोपाल कीर, मयंक जोशी, भैरूलाल सेन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज