करेड़ा के हाथीभाटा गांव के युवक की गुजरात में मौत, नहाते समय डूब गया था नहर में 

 

करेड़ा अशोक श्रोत्रिय। करेड़ा थाने के हाथीभाटा गांव के एक युवक की गुजरात के मोरबी इलाके में नहाते समय नहर में डूबने से मौत हो गई। परिजन शव लेकर गुजरात से गांव के लिए रवाना हो गये हैं।   
जानकारी के अनुसार, मोटा का खेड़ा पंचायत क्षेत्र के हाथी भाटा गांव का रहने वाला विक्रम सिंह (18)   राजकोट के मोरबी में टाइल्स का कार्य करता था। वह 20 दिन पहले ही अपने गांव से मोरबी गया था। 
बताया गया है कि रविवार सुबह 10 से 11 बजे  के बीच में  विक्रम सिंह नर्मदा नहर पर नहाने के लिए गया। जो नहर से बाहर नहीं आया। नहर पर ही आस-पास नहा रहे लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद विक्रम सिंह का शव नहर में मिल गया।  मृतक के वहां रह रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उधर, विक्रम सिंह की मौत की खबर जब गांव पहुंची तो परिजनों की चीत्कार फूट पड़ी । गांव में शोक छा गया। उधर, गुजरात से विक्रम सिंह का शव लेकर परिजन गांव के लिए रवाना हो गये हैं।  



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार