करेड़ा में आधी रात को भभकी पांच केबिने, दस लाख का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस 

 

 करेड़ा अशोक श्रोत्रिय। करेड़ा के चावंडा चौक में आधी रात को एक -एक कर पांच केबिनें आग की भेंट चढ़ गई। आग से 10 लाख रुपये कीमत के मनिहारी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये।  वहीं आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 


करेड़ा के चावंडा चौक में शनिवार देर अचानक पांच केबीनों में आग लग गई। इन केबिनों में मनिहारी एवं जनरल स्टोर संबंधित सामान थे। आग की खबर से कस्बे के लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस आग में  लादु लाल पुत्र कालुर लखारा , रोडू लाल लखारा, , खलील मोहम्मद बिसायती , किशन लाल लखारा  और नंद लाल लखारा की पांच केबिनें जलकर राख हो गई। व्यापारियों का कहना है कि इन केबिनों में मनिहारी व जनरल स्टोर संबंधित सामान था, जो पूरी तरह जल गया। इस घटना में सभी व्यापारियों को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
व्यापारियों का कहना है कि उक्त जगह व्यवसाय के लिए किराए पर ली हुई है, जिस परिवार की यह जमीन है, उनके बीच, जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अभी आग लगने के कारण सामने नहीं आये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार