महिला व दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किये केस, जांच शुरू 


भीलवाड़ा हलचल। जिले में दुष्कर्म की घटनायें थम नहीं रही है। हर दिन नये मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही तीन और घटनाओं को लेकर मांडलगढ़, प्रताप नगर और भीमगंज पुलिस ने केस दर्ज किये हैं। इनमें एक महिला व दो नाबालिग लड़कियों के साथ यह घटनायें हुई है। 


मांडलगढ़ पुलिस के अनुसार, एक महिला ने रिपोर्ट दी कि 15 जून को वह अपने नौ माह के बेटे के साथ जा रही थी। इस दौरान वह आधा तोला सोने का मांदलिया, 250 ग्राम के पायजैब पहने थी। छात्रावास के नजदीक उसे बनवारी मीणा व संजय मीणा मिले। दोनों ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और बाइक पर बैठा लिया। यहां से उसे खैरुणा ले गये। बाद में लाखेरी क्षेत्र के इंद्रगढ़ गांव ले गये, जहां उसे हेमराज मीणा के मकान में ले जाकर छोड़ दिया। गहने उतरवा लिये। बनवारी वहां से चला गया। आरोपित संजय ने महिला के नौ माह के बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। परिवादिया को एक कमरे में बंद कर उसके बेटे को जान से खत्म करने की धमकियां देते हुये दुष्कर्म किया। साथ ही गलत काम करने के लिए मजबूर करता रहा। संजय ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवादिया व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच डीएसपी मांडलगढ़ कर रहे हैं। 
इसी तरह की एक रिपोर्ट भीमगंज थाने में दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दी। उसका कहना है कि तीन साल से राहुल से उसकी जान-पहचान है। इसी के चलते राहुल उसके घर आया, जब उसके माता-पिता शादी में गये हुये थे। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब वह शादी करने से मना कर रहा है।


तीसरी घटना प्रताप नगर थाना इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसकी पन्द्रह साल की बेटी से किशन सोनी वाट्सएप्प पर चेटिंग करता था। 15 दिन पहले वह नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर जंगल में ले गया, जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार