मोदी बोले- लेह, लद्दाख, गलवान... जर्रा जर्रा, कंकड़-कंकड़ में भारतीय सैनिकों के शौर्य की कहानी

 

नई दिल्ली /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लद्दाख में भारतीय जवानों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और चीन को जमकर सुनाया भी। मोदी ने साफ शब्दों में चीन को समझा दिया कि गलवान घाटी पर हमारा हक है। मोदी ने कहा कि पूरे लद्दाख में भारतीय सैनिकों के पराक्रम की निशानियां फैली हुई हैं। इस मौके पर मोदी ने चीन की विस्तारवादी नीति के लिए उसे खूब खरी-खोटी भी सुनाई। मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों की जरूरतों का पूरा ध्यान रख रही है।

अपने संबोधन में सैनिकों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी बोले, 'लेह, लद्दाख से लेकर करगिल और सियाचिन तक, यहां की बर्फीली चोटियों से लेकर गलवान घाटी की ठंडे पानी की धारा तक। हर चोटी, हर पहाड़, हर जर्रा-जर्रा, हर कंकड़, पत्थर भारतीय सैनिकों के पराक्रम की गवाही दे रहा है।



मोदी के इस बयान के मायने क्या
दरअसल, गलवान घाटी विवादित क्षेत्र अक्साई चिन में है। गलवान घाटी लद्दाख और अक्साई चिन के बीच भारत-चीन सीमा के नज़दीक स्थित है। इसी इलाके में ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) अक्साई चिन को भारत से अलग करती है। अक्साई चिन पर भारत और चीन दोनों अपना दावा करते रहे हैं। ये घाटी चीन के दक्षिणी शिनजियांग और भारत के लद्दाख तक फैली है। दरअसल, 1962 के बाद चीन ने इस इलाके पर अवैध रूप से कब्जा किया था, जिसपर विवाद होता रहा है।


 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

एलन कोचिंग की एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शीतलाष्टमी की पूजा आज देर रात से, रंगोत्सव (festival of colors) कल लेकिन फैली है यह अफवाह ...!

21 जोड़े बने हमसफर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?