शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, युवक ने घुस कर गला रेता

 

एमपी के रतलाम जिले में ब्यूटी पार्लर में एक दुल्हन की हत्या हो गई है। दुल्हन की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है। दुल्हन शाजापुर जिले के नाग-नागिन रोड की रहने वाली थी। रतलाम के जावरा में उसकी आज शादी होने वाली थी। शादी के लिए युवकी शाजापुर से रविवार सुबह 5 बजे निकल गई थी। वहां पहुंचने के बाद वह 9 बजे ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी।
ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए जब दुल्हन पहुंची, तो एक युवक चाकू लेकर अंदर घुसा। अंदर में तैयार हो रही युवती का उसने चाकू से गला रेत दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर युवक ने दुल्हन की हत्या कर दिया। खबर शाजापुर पहुंचने के बाद मातम पसर गया है। 

दुल्हन की थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार दुल्हन सोनू यादव की यह दूसरी शादी थी। पहले से रिश्ता बिगड़ने के बाद तलाक हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन जावरा के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, जावरा पुलिस घटना को लेकर अब शाजापुर पुलिस के संपर्क में भी है। पुलिस मृतका के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही जावरा सीएसपी पीएस राणावत पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जावरा सीएसपी राणावत ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का निवासी है। वह रविवार सुबह ही जावरा आये थे। दूल्हा नागदा निवासी होने की जानकारी सामने आ रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुल्हन सोनू अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। तभी पार्लर में अज्ञात लड़का आया और दुल्हन का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाजापुर कोतवाली थाना एसआई सौरभ शर्मा ने बताया कि शाजापुर निवासी युवती सोनू यादव की जावरा में हत्या होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

सीसीटीवी वीडियो आया सामने
वहीं, ब्यूटी पार्लर का बाहर से सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसता है और युवती का गल रेत कर वह बाहर निकल जाता है। तेजी से वह भागता है, पार्लर के अंदर से कुछ लोग उसका पीछा करते हुए बाहर निकलते हैं। लेकिन वह पकड़ में नहीं आता है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज