शहर में सप्लाई देने आये गांव के दो युवक गांजा के साथ पकड़े गये

 

भीलवाड़ा हलचल। शहर में गांजा की सप्लाई देने आये गांव के दो युवक चित्रकूट धाम के पास पुलिस नाकाबंदी में पकड़े गये। पुलिस ने इनके कब्जे से एक किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया है। 
कोतवाल नेमीचंद चौधरी ने हलचल को बताया कि रविवार को वे, चित्रकूट धाम के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान आई एक बाइक को पुलिस ने रुकवाया तो उसके पीछे बैठा युवक पैदल, जबकि चालक बाइक लेकर भागने लगा। दोनों को पीछा कर पकड़ा। बाइक चालक ने खुद को अजय सिंह चुंडावत, जबकि दूसरे ने नरेंद्र सिंह बताया। दोनों बागौर थाने के लसाडिय़ा गांव के निवासी बता रहे हैं। पुलिस को इनके पास थैली में 1 किलो 270 ग्राम गांजा मिला, जिसे बाइक सहित जब्त करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार