सात दिनों से लापता महिला का शव मिला बाजरे के खेत में, कपड़े कुछ दूरी पर मिले

 

राजस्थान में रेप की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मानला भरतपुर जिले के बयाना थाना का है। यहां गुरुवार को झील चौकी इलाके में  बाजरे की फसल में एक महिला का शव पड़ा मिला है, जिसके कपड़े कुछ दूरी पर पाये गए हैं। 
सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची है। पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन की, तो महिला के कपड़े में एक पासबुक मिली, जिससे मृतका की पहचान कर ली गई है। महिला सात दिन पहले अपनी तीन बेटियों से मिलने उनके ससुराल के लिए निकली थी तभी से वह अचानक लापता हो गयी थी। 
झील पुलिस चौकी प्रभारी पूरन सिंह के मुताबिक गुरुवार को ग्रामीण बाजरे की फसल को काटने खेतों पर पहुंचे थे, तो वहां फसल के बीच एक महिला का शव पड़ा मिला और उसके कपडे कुछ दूरी पर पड़े हुए मिले | अब महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला है। ऐसे में दुष्कर्म की संभावनाएं जताई जा सकती है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना