सरेआम युवती को गोली मारी, चाकू से भी गोदा, मौत

 

 राजधानी जयपुर में अपराधी कितने बेखौफ है, इस बात का अंदाजा शनिवार को पिंकसिटी के आदर्श नगर थाना इलाके में हुई घटना से भांपा जा सकता है। यहां परनामी मंदिर के पास एक युवती की चाकू और गोली मारकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने धौलपुर के रहने वाले आरोपी विष्णु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आया सामने आया है। आरोपित चौधरी और मृतका दो साल एक-दूसरे के परिचित थे। संभवतः प्यार में धोखे के बाद हुई उसने युवती की हत्या कर दी है।


जानकारी के अनुसार युवती शनिवार सुबह सात बजे आदर्श नगर स्थित वैदिक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षा आई थी। सुबह 10 बजे परीक्षा देकर जब वो बाहर निकली, तो बाहर निकलते ही धौलपुर निवासी विष्णु चौधरी ने रोक लिया। इसके बाद आरोपी विष्णु चौधरी ने युवती पर चाकू से हमला किया और गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए है।
 
यह बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, तो मोतीडूंगरी पुलिस थाने के कांस्टेबल कुंमेर सिंह ने आरोपी को भागकर दबोच लिया। सूचना मिलने पर आदर्श नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना