दो ट्रेलर की टक्कर के बाद केबिन में ही फंसे रह गए चालक और खलासी, दोनों की मौत

 

जयपुर । जिले के अकियावास इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। दो ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर है। हादसे के दौरान हाइवे पर अंधेरा था, ऐसे में पीछे से आ रहे कई अन्य वाहन भी टकरा गए।


हादसा गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे के बीच हुआ। सूचना मिलने पर बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से पिचक गया। इसमें ड्राइवर और खलासी फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस केबिन काटकर मशक्कत करके दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।


वहीं, दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद वाहनों को एक तरफ से निकाला गया। धीरे-धीरे ट्रेलरों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना