पूर्वी यूक्रेन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत

 

यूक्रेन । कीव (स्पूतनिक) यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी।
यूक्रेन के सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में तीन सैन्य पायलट तथा कोझेदुब वायुसेना संस्थान के जवान सवार थे। दुर्घटना के समय विमान में चालक दल के सात सदस्यों सहित 27 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
महाभियोजक कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, "प्रारंभिक सूचना के मुताबिक अभी तक 25 लोगों की मौत हुई है तथा दो लोग घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर है और उनका उपचार किया जा रहा है।"
प्रांतीय गवर्नर ओलेक्सी कुचर के अनुसार यह दुर्घटना विमान का इंजन फेल होने की वजह से हुई। उन्होंने कहा, "जैसा कि मुझे सूचना मिली है कि पायलट ने दुर्घटना से पहले इंजन फेल होने की सूचना दी थी। अभी तक यह स्पष्ट है कि इसके बाद क्या हुआ। इसका खुलासा जांच के बाद होगा।
उन्होंने कहा, "हम पूरी परिस्थिति और दुर्घटना की वजहों का पता लगाने के लिए तत्काल एक आयोग का गठन कर रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री को संबंधित निर्देश दिए हैं। एक जांच दल पहले से ही मौके पर काम कर रहा है। कल मैं खार्किव क्षेत्र में जाऊंगा। ', 25 की मौत



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना