पिछले 24 घंटे में 85,362 मामलों के साथ 1 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत, जानें कुल आंकड़ा

 

नई दिल्ली । देशभर में प्रत्येक दिन संक्रमितों के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 85,362 मामलों के साथ 1,098 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59,03,933 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9,60,969 एक्टिव केस हैं। जबकि 48,49,585 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक  93,379 मरीजों की मौत हो चुकी है। 


अबतक देश में 7,02,69,975 नमूनों की जांच 


गौरतलब है कि देश में पिछले कई दिनों से लगातार 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि जिस गति से मामलों में इजाफा हो रहा है उसी गति से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। वहीं देश में कोरोना नमूनों की जांच भी बढ़ गई है। देश में एक दिन मं 13 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो होने के बाद 25 सितंबर तक देश में 7,02,69,975 नमूनों की जांच हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। बता दें कि दुनिया में इस भारत इस वक्त दूसरे नंबर पर संक्रमित देश है।


देश में महाराष्ट्र समेत यह राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित


देश में इस वक्त सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 12 ,82,963 तक पहुंच गया है वहीं मौत का आंकड़ा 34 हजार से ज्यादा हो गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। 6,54,385 से ज्यादा लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 5 हजार से ज्यादा है। वहीं देश में तमिलनाडु तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5,48,557 तक पहुंच गया है। वहीं 9 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर संक्रमित राज्य कर्नाटक है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित है। 


 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना