सेपक तकरा के तहत खेलाेें का होगा विकास - टी.के. सिंह

 


भीलवाडा।  भीलवाड़ा सेपक तकरा फैडरेशन आॅफ इण्डिया के डिप्टी प्रेसीडेंट आज भीलवाड़ा पहुंचने पर स्वागत किया गया।
         जिला सेपक तकरा संघ के अध्यक्ष अभिजीत सारड़ा ने बताया कि सेपक टकरा फैडरेशन आॅफ इण्डिया के डिप्टी प्रेसीडेट टी.के. सिंह आज भीलवाड़ा पहुंचने पर संघ द्वारा माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
         इस दौरान आट्या पाट्या संघ के अध्यक्ष नन्दलाल वैष्णव, रोल बाल संघ अध्यक्ष राकेश सारस्वत, नेट बाल संघ सचिव केसर सिंह, भगवती प्रसाद शर्मा, पुष्कर तेली, संजूबाला शर्मा, अशोक पोरवाल, गिरीश बाहेती, मनीष लढ़ा, डाॅ. हिम्मत सिंह कानावत, संदीप सिंघवी, विश्लेश्वर डाड, रामराय मून्दड़ा, दिनेश गुप्ता, सतीश काबरा, चेतन शर्मा व खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।
         जिला सेपक तकरा संघ के सचिव कल्पना कवर कानावत ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में सम्पन्न हुये। सेपक तकरा एसोसियेशन के इलेक्शन में गोवा के उपमुख्यमंत्री के साथ टी.के. सिंह को भी फैडरेशन आॅफ इण्डिया के डिप्टी प्रेसीडेंट निर्वाचित किया गया, जो पूरे राजस्थान के लिये गर्व की बात है।
सेपक तकरा के डिप्टी प्रेसीडेंट टी.के. सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि सेपक तकरा के अन्तर्गत आने वाले खेलों का राजस्थान में उज्ज्वल भविष्य है तथा आगामी समय में राजस्थान में भी इसके आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय प्रयास किये जायेगें।

सेपक तकरा संघ के चुनाव सम्पन्न, सारड़ा अध्यक्ष, कानावत सचिव बने
भीलवाड़ा जिला सेपक तकरा संघ के आगामी चार साल के चुनाव आज देव रिसोर्ट पर सम्पन्न हुये।
चुनाव अधिकारी रामू राम जाट ने बताया कि सेपक तकरा संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुये जिसे - अध्यक्ष पद पर अभिजीत सारड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरीश बाहेती, उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंघवी, बिलेश्वर डाड, संजूबाला शर्मा, उषा तिवाड़ी, सचिव पद पर कल्पना कंवर कानावत, संयुक्त सचिव पद पर सतीश काबरा, दिनेश गुप्ता, मनीष लढ़ा, विपिन स्वरूप गौड़, कोषाध्यक्ष पद पर श्यामलाल पायक, सदस्य पद पर ओ.पी. चैधरी, शशिकांत शर्मा, रानु जोशी, संतोष काबरा, भारती गोस्वामी एवं रामचन्द्र शर्मा को नियुक्त किया गया।
         जिला खेल परिषद् की ओर से पर्यवेक्षक निशा राजपूत, ओलम्पिक से दशरथ कंवर, पुष्कर तेली, राजस्थान सेपक तकरा संघ से भंवर सिंह भाटी आदि उपस्थित थे। अन्त में संघ के सचिव कल्पना कंवर कानावत ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होने पर कार्यकारिणी एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना