पोलियो की दो बूंद के साथ बच्चाें काे चांदी के सिक्के भी

 


भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिले में पल्स पाेलियाे महाअभियान 31 जनवरी को आयोजित हो रहा है। देश को पोलियो मुक्त करने के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से पांच साल तक के प्रत्येक बच्चे काे जाेड़ने के लिए सिखवाल एकता मंच संस्थान ने नई पहल की। मंच की ओर से गाेद लिए गए रेलवे स्टेशन पोलियो बूथ पर पोलियो की खुराक के लिए आने वाले बच्चों को चांदी के सिक्के प्रदान किए जाएंगे। साथ विशेष उपहार भी मिलेंगे। संस्थान के जिलाध्यक्ष नानूराम शर्मा ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय से अधिकृत रेलवे स्टेशन पल्स पोलियो बूथ पर कई साल से संस्थान सेवाएं दे रहा है। इस साल अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लॉटरी से चयनित लक्की विजेताओं को चांदी के सिक्के पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बूथ पर पोलियों की दवा पीने आने वाले प्रत्येक बच्चे को उपहार स्वरूप खिलौने व गिफ्ट आइटम भी देने का निर्णय किया गया।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना