शाहपुराः भाजपा ने 21 सीटे जीत कर किया कब्जा, सोनी का अध्यक्ष बनना तय

 


शाहपुरा (मूलचंद पेसवानी)। नगर पालिका शाहपुरा में वार्ड सदस्यों के लिए रविवार को हुई मतगणना में भाजपा ने 21 सीटें जीत की बोर्ड पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस बोर्ड को 8 सीटों पर ही रोक दिया है। 6 सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीते है। अब भाजपा में चेयरमेन के लिए मंथन शुरू हो गया है तथा सर्वसम्मति से चेयरमेन का नाम तय कर घोषित किया जायेगा। प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारूढ होने के बाद भी मात्र 8 सीटों पर ही सिमट जाने के कारण कांग्रेस में मायूसी दिख रही है।भाजपा में रघुनंदन सोनी का पालिका अध्यक्ष बनना तय हो गया है। 
आज एसडीएम डा. शिल्पासिंह की अगुवाई में मतगणना प्रांरभ हुई। छह चरणों में मतगणना होने के साथ ही परिणामों की घोषणा की गईं। इस दौरान एएसपी विमलसिंह की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी।

1 सबीना बानू निर्दलीय
2 मुकेश मालावत निर्दलीय
3 इकबाल निर्दलीय
4 मुबारिक हुसैन कांग्रेस
5 यूसुफ मोहम्मद निर्दलीय
6अशोक छिपा भाजपा
7स्वराज सिंह भाजपा 
8 मधु सर्वा कांग्रेस
9 रचना मिश्रा कांग्रेस
10 पिंकी खटीक भाजपा 
11 योगेश पारीक भाजपा
12 भगवती प्रसाद शर्मा भाजपा 
13 राजेश सोलंकी भाजपा 
14 भानु प्रताप सिंह भाजपा 
15 अपेक्षा भरत सनाठ्य भाजपा
16 रुकसाना बानू कांग्रेस
17 छीतर कहार भाजपा 
18 राजेश खटीक भाजपा 
19 पूजा कोली भाजपा
20चंचल देवी बेली भाजपा
21अनिल चौधरी कांग्रेस
22रघुनंदन सोनी भाजपा 
23मोहन गुर्जर भाजपा 
24लाला राम नायक भाजपा 
25कमला देवी भाजपा 
26 अमजद खान कालू निर्दलीय
27 मोहम्मद इसाक कांग्रेस 
28 दुर्गा लाल कहार भाजपा 
29 ललिता कहार भाजपा 
30 ज्ञान धाकड़ निर्दलीय
31 देबीलाल रेगर भाजपा
32 कमलेश धाकड़ भाजपा 
33 राजी देवी धाकड़ भाजपा
34 हामिद खा कांग्रेस
35 महावीर भील कांग्रेस
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना