चाय पीने रुका था चालक, तभी खड़ी हुई वैन भभकी, मचा हड़कंप

 

  भीलवाड़ा हलचल। जिले के बड़लियास कस्बे में एक चाय की होटल के नजदीक खड़ी वैन आग की भेंट चढ़ गई। इससे पहले चालक वैन को खड़ी कर चाय पीने होटल पर चला गया, यही वजह रही, जिससे की कोई जनहानि नहीं हो पाई। वहीं वैन में आग की घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। टैंकर्स की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण अब तक सामने नहीं आये हैं। 
बड़लियास थाना पुलिस ने हलचल को बताया कि आकोला निवासी देबीलाल तेली शनिवार को बड़लियास के रास्ते वैन से कहीं जा रहा था। इस दौरान तेली, सुबह करीब छह बजे बड़लियास में एक होटल पर रुका। वह अपनी वैन खड़ी करने के बाद चाय पीने होटल पर चला गया, तभी पीछे से वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वैन आग की लपटों से घिर गई। सूचना पर पुलिस थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं आस-पास के लोगों में इस घटना से हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने  टैंकर्स को बुलाकर आग पर काबू पाया। इससे पहले वैन पूरी तरह जल गई। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना