पहाड़ों पर बर्फबारी से ठ‍िठुरा उत्‍तर प्रदेश, उत्तरी पश्चिमी हवाएं करा रहीं गलन का अहसास

लखनऊ। पहाड़ों पर बर्फबारी और हवा की रफ्तार से प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। सुबह कोहरा रहेगा जो दिन चढऩे के साथ छट जाएगा। पहाड़ी इलाकों से आ रही उत्तरी पश्चिमी हवाएं गलन का अहसास कराती रहेंगी।  मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि प्रदेश में अगले दो-तीन दिन मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी सहित बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर, अयोध्या, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बलिया, गोरखपुर, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। वहीं, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुलतानपुर, आंबेडकरनगर, कानपुर देहात व कानपुर शहर सहित कई इलाकों में दिन ठंडा रहेगा। वहीं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में पाले जैसी स्थिति होने की उम्मीद है।

तापमान तेजी से नीचे आया

लखनऊ में अधिकतम 17.6 डिग्री व न्यूनतम नौ डिग्री, वाराणसी में अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, गोरखपुर में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री और न्यूनतम 5.3 डिग्री, प्रयागराज में अधिकतम 16 डिग्री व न्यूनतम 5.6 डिग्री, सोनभद्र में अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम 5.1 डिग्री, बस्ती में अधिकतम 16.5 और न्यूनतम 2.5 डिग्री, सिद्धार्थनगर में 17 व पांच, संतकबीरनगर में 17 व 7.2, देवरिया में 20 व पांच, कुशीनगर में 18 और छह व महराजगंज में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, मथुरा में अधिकतम 16 और न्यूनतम छह डिग्री, फीरोजाबाद में अधिकतम 19 और न्यूनतम छह डिग्री, एटा में अधिकतम 18 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। कासगंज में अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। प्रतापगढ़ में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री, कौशांबी में 4 डिग्री, प्रयागराज में 5.6 डिग्री, सोनभद्र में 5.1 डिग्री और आगरा में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तक नीचे आ गया।  

पूर्वी उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पारा काफी तेजी से गिरा। प्रदेश गोरखपुर में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रयागराज में खिली धूप के बावजूद गलन का जोर रहा। कौशांबी में पारा 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गलन से जनजीवन बेहाल है। प्रतापगढ़ में भी धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल सकी। काशी क्षेत्र में दस बजे के बाद कोहरा छंटने से हल्की धूप खिली। 

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आगरा की सुबह कोहरा भरी रही। दोपहर में धूप निकली। मथुरा में सुबह कोहरा छाया रहा। शाम होते ही शीतलहर चलने लगी। फीरोजाबाद में सर्द हवा ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। एटा में मौसम का मिजाज सुबह से ही बिगड़ा रहा। घना कोहरे, शीतलहर का जनजीवन पर असर पड़ा है। कासगंज में दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।  

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना