कांग्रेस स्थापना दिवस: BJP पर बरसीं सोनिया गांधी, कहा- देश में हो रही तानाशाही, चुप नहीं रहेंगे

 

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कई जगहों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में राहुल गांधी के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया गांधी ने संदेश जारी किया है। सोनिया ने लगभग साढ़े तीन मिनट के अपने संदेश के दौरान देश की आजादी के लिए कांग्रेस के संघर्ष को याद किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर हमला भी बोला।

सोनिया ने कहा, 'कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का नाम ही नहीं है बल्कि एक आंदोलन का नाम है।' सोनिया ने कहा कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जेलों में कठोर यातनाएं झेली और कईयों ने कुर्बानी दी। तब जाकर हमें आजादी मिली।'

आज इतिहास को झुठलाया जा रहा

सोनिया ने अपने संदेश में कहा कि जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागादारी नहीं की वे इसकी कीमत नहीं समझ सकते। आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को गिराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इतिहास को झुठलाया जा रहा है। हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार कर तानाशाही की जा रही है। ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।' सोनिया ने आगे कहा कि कांग्रेस देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी आम जनमानस, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देशविरोधी और समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संघर्ष करेगी और कुर्बानी देगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा