सांवलिया सेठ मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव, दुग्धाभिषेक एवं रामायण पाठ दो को

 

भीलवाड़ा (हलचल)। माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से नौगांवा में संचालित माधव गोशाला परिसर के सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या पर 2 जनवरी को पौषबड़ा महोत्सव एवं रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान का दुग्धाभिषेक भी होगा। संस्थान के प्रचार सचिव दिलीप व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अमावस्या पर गोशाला में सुबह 6.30 बजे मंगला आरती, 8.15 बजे दुग्धाभिषेक, 10.15 बजे राजभोग आरती, दोपहर 12.15 बजे महाआरती, दोपहर 1 बजे से रामायण पाठ व शाम 6.15 बजे दीपोत्सव व संध्या वंदन होगा। इसके अलावा गो माता की पूजा अर्चना, गो परिक्रमा व भजन कार्यक्रम भी होंगे। पाठ श्रीरामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से होगा। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार बम्ब एवं सचिव सत्यप्रकाश गगड़ के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पास व्यवस्था से 7 जगह बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। पास शिव प्रकाश लाठी एवं प्रहलाद भदादा से प्राप्त किए जा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना