कोरोना वायरस से ठीक होते ही फिर पार्टी मूड में दिखीं करीना कपूर

 


 

 

नई दिल्ल,। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान कोरोना वायरस से जंग जीत गई हैं। बीते दिनों वह और अभिनत्री अमृता अरोड़ा इस महामारी की चपेट में आ गई थीं। उस दौरान बीएमसी ने इन दोनों अभिनेत्रियों पर आरोप लगाया था कि लगातार ज्यादा पार्टी करने की वजह से यह कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। लेकिन अब कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद एक बार फिर से करीना कपूर और अमृता अरोड़ा पार्टी मूड में नजर आई हैं।

दरअसल करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद करिश्मा कपूर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में करीना और अमृता के अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे। पार्टी में जाते हुए इन सितारों की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं करीना कपूर ने भी अमृता अरोड़ा के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

jagran

 

इस तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां पार्टी मूड में नजर आ रही हैं। करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा एक-दूसरे के बगल में खड़ी दिख रही हैं।

तस्वीर में करीना कपूर ने एक ऑफ-शोल्डर ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है जिसे बेज पैंट के साथ पेयर किया गया था। साथ ही हरे रंग का नेकपीस भी डाला हुआ है। वहीं अमृता अरोड़ा पिंक फेदर आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कूपर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम वापस आ गए हैं।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने रेड कलर का हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों अभिनेत्रियों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बीएमसी ने बीते दिनों कहा था कि करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड-19 के सभी नियमों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर कई पार्टियों में हिस्सा ले रही थीं। जिसके चलते यह दोनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा