साइकिल यात्रियों का किया स्वागत

 


चित्तौडग़ढ़ (हलचल)। मुंबई से दिल्ली तक शुरू हुई साइकिल यात्रा का सोमवार को चित्तौडग़ढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। चित्तौडग़ढ़ दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य विद्यासागर की प्रेरणा से गो हत्या निषेध पर्यावरण तथा मातृभाषा को समर्पित साइकिल यात्रा का स्वागत चित्तौडग़ढ़ के दिगंबर जैन समाज तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आचार्य विद्यासागर मांगलिक भवन में किया गया। यह जानकारी देते हुए दिगंबर जैन समाज के राजू भाई जैन ने बताया कि संपूर्ण संसार के कल्याण के लिए आचार्य विद्यासागर की प्रेरणा से साइकिल यात्रा 6 दिन पूर्व मुंबई से चली जो प्रतिदिन 175 किलोमीटर प्रतिदिन का सफर तय कर 26 दिसंबर को चित्तौडग़ढ़ पहुंची। यहां पहुंचने पर जैन समाज के संरक्षक राजकुमार गदिया, मांगलिक धाम अध्यक्ष महेन्द्र टोंग्या, घीसूलाल जैन, ओमप्रकाश गदिया, मंत्री रमेश अजमेरा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोधा, कोषाध्यक्ष राजकुमार बैद, ज्ञानसागर जैन, समस्त दिगंबर जैन समाज तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह दिनेश चंद्र भट्ट, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख धर्मपाल गोयल तथा कृष्ण गोपाल दाधीच, महंत जगदीश चंद्र वैष्णव इत्यादि ने मांगलिक भवन में  उपरना एव मंगलटिका कर साइकिल यात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा में ब्रह्मचारी तथा डॉक्टर मनोज पाटिल के नेतृत्व में 40 साइकिल सवार है जिसमें 50 वर्ष से अधिक आयु के भी लोग हैं जो पर्यावरण, गो संरक्षण तथा मातृभाषा में शिक्षा का संदेश देते हुए देशभर का भ्रमण कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना