लुधियाना के बाद दिल्ली, मुंबई में भी हमले की थी साजिश! जर्मनी में खालिस्तानी दहशतगर्द गिरफ्तार

 

लुधियाना की जिला अदालत में हुए बम धमाके के तार विदेशों में एक्टिव खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस से जुड़े हुए हैं। जर्मनी की पुलिस ने इस मामले में जसविंदर सिंह मुल्तानी नाम के एक शख्स को इस घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुल्तानी खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस का प्रमुख सदस्य रहा है। यही नहीं पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि वह लुधियाना के बाद दिल्ली और मुंबई में भी हमलों की साजिश रच रहा था। नई दिल्ली और जर्मनी के बॉन शहर में स्थित डिप्लोमैट्स ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से जर्मनी से इस मामले में ऐक्शन की मांग की गई थी।

सरकार के कूटनीतिक प्रयासों के बाद ही जर्मनी की पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है। गिरफ्तार किए गए दहशतगर्द का कनेक्शन पाकिस्तान से भी रहा है। यही नहीं पंजाब में सीमा पार से आने वाले हथियारों के मामले में भी मुल्तानी का हाथ रहा है। 45 वर्षीय मुल्तानी सिख्स फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी सहयोगी रहा है। एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वह लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों में एक्टिव रहा है।

कैसे एजेंसियों के राडार पर आया था मुल्तानी

लुधियाना की जिला अदालत में 23 दिसंबर को एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा रहे एक पुलिसकर्मी पर संदेह था। उसकी लाश भी मौके पर पाई गई थी। इस धमाके के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान स्थित संगठनों से मिलकर सीमा पार से पंजाब में हथियार, विस्फोटक और हैंड ग्रेनेड भेजने के काम में मुल्तानी संलिप्त रहा है। इसके चलते ही वह एजेंसियों के राडार पर आया था। तस्करी के इन्हीं हथियारों के जरिए मुल्तानी पंजाब में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहा था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा