जौहर स्मृति संस्थान की बैठक आयोजित
चित्तौडग़ढ़ हलचल। जौहर स्मर्ति संस्थान चित्तौडग़ढ़ में आज कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता तख्त सिंह सोलंकी द्वारा की गई।उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा सर्वप्रथम वीरांगनाओं के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई। बैठक में संस्थान के अध्यक्ष ने पुस्तको में एतिहासिक तथ्यों के ंसाथ छेडछाड करने व तथ्यों को भ्रामक रुप से पेश करने पर आपत्ति प्रकट की। संस्थान के महामंत्री मंगल सिंह खंगारौत ने संस्थान के द्वारा अयोजित की गई गतिविधियो की विस्तार से जानकारी दी। कोषाधक्ष्य महोदय नरपत सिंह जी भाटी के द्वारा वित्तिय स्थिति के बारे मै जानकारी दी गई। संस्थान के भू खण्ड पर प्रस्तावित शिक्षण संस्थान के निर्माण पर भी विचार विमर्श किया गया। अंत में उपाध्यक्ष शक्ति सिंह मुरलिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया। संस्थान से जुड़े दिवंगत हुए रानी सा नेतावल महाराज उमा कंवर राठौड़ गोपालपुरा गोपाल कुंवर ओरडी, जालम सिंह बावलास, हरि सिंह राठौड़ भटवाड़ा, भानु प्रताप सिंह भीमपुरिया, को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा राव युग प्रदीप सिंह हमीरगढ़ राजसमंद जिले की महिला उपाध्यक्ष संगीता कुमारी कोठारिया भीलवाड़ा जिले के उपाध्यक्ष महाराज कुमार गोपाल चरण सिंह सिसोदिया गंगा सिंह राठौड़ डाबला भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ,पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, कान सिंह सुवावा,लाल सिंह अमराना आदित्य वीर सिंह घटियावली भंवर सिंह खंडी बावड़ी, भंवर सिंह नेतावल गढ़ पांचली ,रूप सिंह शक्तावत, चावंड सिंह दांतड़ा बांध उदय सिंह सिंगोला, राजेंद्र सिंह शक्तावत,एसपी सिंह राठौड़, दुर्गा सिंह चैगावड़ि, गजेंद्र सिंह खंगारोत घनश्याम सिंह पुरा वत खुमान सिंह अचोदा श्याम सिंह हाडा समर्थ सिंह शेखावत आदि कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित रहे। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें