विराट सेवा और राहत अभियान चलाया भाजपा ने : किरण माहेश्वरी

 

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह)पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोरी राजनीति ही नहीं करती है। भाजपा राजनीति को सेवा और राहत का माध्यम बना कर कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कोरोना महाआपदा के समय विश्व का सबसे बड़ा और विराट सेवा व राहत का अभियान चलाया।


किरण माहेश्वरी भाजपा के आपदा काल में सेवा कार्यों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समीक्षा कार्यक्रम "सेवा ही संगठन" में फेसबुक लाइव के माध्यम भाग ले रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी एवं गतिशील नेतृत्व ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी।


किरण माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान में १.५५ लाख कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में ५०००० बुथों पर १.९० करोड़ भोजन पैकेट, ५७ हजार राशन किट, ९२ लाख फेसकवर वितरित किए। २.६५ लाख कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर फण्ड मेें योगदान दिया। युवा मोर्चा ने सभी मण्डलों में रक्तदान शिविर लगाया। महिला मोर्चा ने सेनेटरी नेपकिन वितरण किया। प्रवासी राजस्थानियों की सहायता के लिए २४ घंटे कार्य करने वाली हेल्प लाइन चालु की।


सेवा ही संगठन पर्व में किरण माहेश्वरी के साथ जिला महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, दिनेश पालीवाल मण्डा, रामचन्द्र पूर्बिया, भैरूलाल पूर्बिया, मदनलाल पूर्बिया, पवन सुरोलिया, मोतीलाल कुमावत धोईन्दा, अश्विनी देराश्री भाटोली सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार