पतंग संग 40 फीट हवा में झूला शख्स, देखकर उड़ जाएंगे होश

 

  श्रीलंका के जाफना से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स पतंग उड़ाते-उड़ाते अचानक से आसमान में पहुंच गया। इसके बाद काफी देर तक वह डोर के सहारे हवा में ही झूलता रहा। समाचारों के अनुसार जब यह घटना घटी उस समय वहाँ पतंगबाजी की प्रतियोगिता चल रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। एक शख्स अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ एक बड़ी सी पतंग की रस्सी को पकडक़र उछालने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक वह हवा में 40 फीट ऊपर पहुंच गया।
शख्स को हवा में झूलता देख उसके सभी साथियों के होश उड़ गए। पतंग इतनी भारी थी कि हवा के साथ वह शख्स को भी अपने साथ उड़ा ले गई। शख्स काफी देर तक हवा में ही लटका रहा। इसी बीच उसके साथी उसे रस्सी छोडऩे के लिए कहने लगे। ताकि वह और ऊपर ना चले जाए। फिर जैसे ही पतंग थोड़ी नीचे आई, शख्स ने रस्सी छोड़ दी और जमीन पर आकर गिर गया। इस वीडियो को श्रीलंका ट्वीट नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। शख्स गम्भीर रूप से घायल हुआ है और उसका जाफना के प्वाइंट पेड्रो अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि श्रीलंका के जाफना में थाई पोंगल के मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और इस दौरान यहां बड़ी-बड़ी पतंगें उड़ाई जाती हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा