युवक की हत्या के आरोप में दसवीं की दो छात्राएं गिरफ्तार

 

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में एक युवक की हत्या के लिए कक्षा 10 की दो छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्राओं का कहना है कि यह शख्स उन दोनों को ब्लैकमेल कर रहा था। इस घटना में तीन अन्य लोगों का भी नाम सामने आया है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। स्थानीय लोगों ने तिरुवल्लूर पुलिस को जिले के इचानगाडु गांव में एक व्यक्ति के खून से सने दांत और बाल होने की सूचना दी थी। जानकारी मिलने पर छानबीन करने पहुंची पुलिस को 21 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसे दफना दिया गया था।

प्रेमकुमार कालेज में पढ़ता था। पुलिस को जिन चार लोगों की तलाश है उनमें से एक का नाम अशोक है। पुलिस को जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन मिला, जिसकी मदद से पुलिस छात्राओं तक पहुंची। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि प्रेमकुमार के पास उनकी कुछ तस्वीरें थीं, जिन्हें लेकर वह दोनों को ब्लैकमेल कर रहा था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना