लाखों के जेवरात चुराकर भागी घरेलू नौकरानी, पति-पत्नी ने तीन महीने पहले ही कामकाज के लिए रखा था

 


जयपुर। शहर में घरेलू कामकाज करने वाली एक महिला घर की तिजोरी में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण व बर्तन चुराकर भाग निकली। यह वारदात सिरसी रोड पर जनक विहार कॉलोनी, पांच्यावाला रहने वाले भवानी सिंह शेखावत के घर में हुई। उन्होंने आर्थिक रुप से निर्धन एक महिला पर भरोसा किया। उसे करीब तीन महीने पहले घर में घरेलू कामकाज के लिए काम पर रखा। मुंह मांगा वेतन दिया। कभी कभार घर पर मौजूद नहीं होने पर भी कामकाज के लिए एक चाबी नौकरानी को सौंप दी। लेकिन नौकरानी ने दगा किया और दंपती की गैर मौजूदगी में तिजोरी में रखे करीब साढ़े 23 तोला सोने के आभूषण और 17 किलो चांदी के आभूषण व बर्तन चुराकर भाग निकली। लालची नौकरानी ने एक भी सोने चांदी का एक भी सामान नहीं छोड़ा। इसके बाद पीड़ित मकान मालिक ने करणी विहार थाने में सोमवार को केस दर्ज करवाया।

18 दिसंबर को दोपहर को घर में जेवर समेट कर भागी नौकरानी, रात को पता चला

पुलिस के मुताबिक भवानी सिंह शेखावत और उनकी पत्नी कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर थे। 18 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे उनकी पत्नी घर पहुंची तब कमरे में अलमारी व तिजोरी का सामान गायब मिला। संदेह होने पर सामान संभाला तो सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। यह देखकर पत्नी के होश उड़ गए। उन्होंने भवानी सिंह को फोन कर सूचना दी। तब वह भी घर पहुंचे। घर में दोपहर को काम करने आने वाली नौकरानी किरण से बातचीत करने के लिए मोबाइल पर फोन किया। तब वह स्वीच ऑफ था। अगले दिन भी नौकरानी काम पर नहीं आई। नाहीं, मोबाइल फोन उठाया। तब संदेह होने पर पीड़ित दंपती ने पुलिस को सूचना दी। जिसमें बताया कि किरण उनके घर में दो से तीन घंटे रोजाना कामकाज के लिए आती थी। उन्होंने बताया कि दीपावली के दो दिन पहले किरण अपने साथ तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को अपने साथ लेकर उनके घर पर लाई थी। तब किरण ने भवानी सिंह शेखावत की पत्नी से जेवर खरीदने की बात कही और साथ मौजूद महिला के लिए 4000 रुपए में एक पायजेब खरीदी थी। भवानी सिंह और उनकी पत्नी ने शक जताया है कि किरण ने उन्हीं लोगों के साथ मिलीभगत कर घर से जेवरात चुराए है। पुलिस के मुताबिक किरण का वेरिफिकशन नहीं हुआ था। उसकी तलाश की जा रही है। उसके यहां मौजूद घर के पते पर भी वह नहीं मिली है।

23 तोला सोना और 16 किलो चांदी के जेवर व बर्तन चोरी
पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में भवानी सिंह शेखावत ने घर में रखे सोने के 2 कड़े - तीन तोला, गले की सोने की आड़ एक तोला वजन, सोने की चेन एक तोला, सोने का लोकेट आधा तोला, सोने की रखड़ी एक तोला, सोने का शीशफुल डेढ़ तोला, सोने की बिछिया आधा तोला, सोने की नथ चैन आधा तोला, सोने की 7 डायमण्ड जड़ित अंगूठियां साढ़े तीन तोला वजन, सोने का चिक 1 तोला, सोने के गले के हार सेट ढाई तोला, डायमण्ड लोकेट आधा तोला, सोने के कानों के चार जोड़ी डेढ़ तोला, सोने के मंगलसूत्र ढाई तोला, सोने की बाली व कांटा 10 पीस डेढ़ तोला था। इस तरह चोरी हुए सोने के आभूषणों का वजन करीब साढ़े 23 तोला था। इसी तरह तिजोरी में रखे चांदी के साढ़े 3 किलो वजनी सिक्के, चांदी के 7 कड़े जिनका वजन करीब 700 ग्राम था। चांदी की 500 ग्राम सिल्ली, 8 किलो वजनी चांदी की पायजेब के 2 डिब्बे, चांदी की मूर्ति लक्ष्मी गणेश जी 8 पीस ( वजन 2 किलो), चांदी के प्लेटिनम पॉलिश ब्रेसलेट व आधा किलो की 2 जोड़ी बिछिया चोरी हो गई। इस तरह चोरी गई चांदी के वस्तुओं का वजन करीब 16 किलो 700 ग्राम था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज