बात बनीं नहीं! नेता-नातेदार हारे!



भीलवाड़ा। चाचा-भतीजे दोनों हारे! बनेड़ा पंचायत समिति की मेघरास पंचायत सरपंच पद चुनाव में कांग्रेस के पूर्व उपप्रधान याकूब खां के सामने उनके भतीजे व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इस्लाम खां के पुत्र फतेह मोहम्मद खड़े हुए और तीसरे भाजपाई सांवरमल सेन बाजी मार गए। पूर्व मंत्री व कांग्रेस मांडल विधायक रामलाल जाट की ब्याण गीता जाट ने पूर्व सरपंच शिवदयाल छीपा को मात दे फिर रायला सरपंच का ताज पहन लिया। भीलवाडा सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष व पूर्व बामणिया सरपंच भंवरू खां की बेगम जाहिदा बानू को भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी की भाभी रेखा चेचाणी ने परास्त कर दिया। बल्दरखां में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह की पत्नी पंचायत समिति सदस्य उदय कंवर अपने ही गृहगांव से हार गई और यहां श्यामलाल शर्मा को जीत मिली। बनेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव दंगल में भाजपा पूर्व जिला परिषद सदस्य रतन पंवार को पूर्व विधायक पराक्रम सिंह समर्थक देवेन्द्र सुवालका ने हरा दिया। उपरेड़ा पूर्व सरपंच व भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद बैरवा को भाजपाई ईश्वर सिंह ने पराजित कर दिया। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष देवी लाल पारीक की पुत्रवधु ममता पारीक को सालरियाकलां में जीत मिली। मुंशी में एक बार से अधिक बार सरपंच चुनाव जीतने वाले सुरेश गर्ग इस दफा मात खा गए। डाबला में पत्नी के बाद इस बार प्रद्युम्न सिंह सरपंच चुन लिए गए। चमनपुरा पंचायत में पूर्व सरपंच की परिवारिक महिला माया गुर्जर सरपंच पद पर जीत गई। कोटड़ी पंचायत समिति में प्रतिष्ठा की सीट कोटड़ी ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में पीछे दोनों उम्मीदवारों जमनालाल डिडवानिया और नरपतसिंह के मुकाबले इस बार भी पूर्व प्रधान जमनालाल डिडवानिया ने बाजी मार पत्नी कांता देवी डिडवानिया को नरपत सिंह की पत्नी पर जीत हासिल करा दी। कांग्रेस  पूर्व कोटड़ी उपप्रधान जीवन लाल शर्मा को भाजपा का दामन लाभदायक रहा। जीवनलाल शर्मा काफी समय बाद अपनी गृह पंचायत आसोप में फिर सरपंच पद पर प्रतिष्ठित हो गये। ऐसे ही रीठ पंचायत के उपसरपंच बनवारीलाल की पत्नी एक कदम आगे बढ़ा सरपंच पद पर आसीन हो गई। दूसरे प्रतिष्ठा के सरपंच पद मुकाबले में कोटड़ी कांग्रेस उपप्रधान बृजराज पर आकोला सरपंच चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा नेता शिवलाल जाट ने जीत हासिल कर ली। गेगा का  खेड़ा पंचायत चुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के खासमखास शंकरलाल शर्मा ने विजय प्राप्त की। छापरेल में भाजपा मण्डल अध्यक्ष करण सिंह सरपंच पति महेश्वर सिंह से सरपंच चुनाव हार गये। बड़ला सरपंच दंगल में दो दफा सरपंच चुनाव जीते चुके जोरावर सिंह पर भाजपा युवा मोर्चा नेता शिवराज जाट ने विजय प्राप्त की। बन का खेड़ा में भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट की बहन प्रेम बाई को पूर्व सरपंच रामूदेवी गाडरी ने बड़लियास में पूर्व सरपंच शांति लाल खटीक को कांग्रेस युवा नेता  प्रकाश रेगर ने हरा दिया।
शाहपुरा पंचायत समिति में कई इलाके के नेता रिश्तेदार सरपंच चुनाव में परास्त हुए हैं। शाहपुरा भाजपा प्रधान गोपाल गुर्जर के पुत्र भंवरलाल गुर्जर सणगारी में अपनी पार्टी के भागचंद से हार गए। कांग्रेस के पूर्व प्रधान संपत सिंह के पोते, कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह के पुत्र लोकेंद्र सिंह  को अरवड़ पंचायत सरपंच चुनाव में, प्रतापपुरा ग्राम पंचायत में भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामधन जाट की पत्नी लाट देवी हार गई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की पत्नी डिम्पल गुर्जर और शाहपुरा नगर पालिका के वाइस चैयरमेन ज्ञानमल धाकड़ की पत्नी मीना धाकड़ डाबलाचांदा में पराजित हुई। आमली कलां में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर के भाई बाबूलाल गुर्जर को भाजपा मंडल महामंत्री सत्यनारायण मालू ने हरा फिर एक बार सरपंच पद का परचम फहरा दिया। पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणा के परिवार की महिला सदस्य निर्मला कंवर तहनाल सरपंच चुनाव नहीं जीत सकी। अरणियारासां में कांग्रेस पूर्व प्रधान रामप्रसाद पारीक को भाजपा युवा मोर्चा नेता सत्यनारायण जाट ने पराजित कर दिया। भाजपा नेता शंकर गुर्जर के परिवार से महिला सायर देवी जीती। इटडिय़ा में कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरजकरण जाट और कांग्रेस पंचायत समिति सदस्य नरेश शर्मा को भाजपा के महादेव गुर्जर ने पराजित कर दिया। कनेछनकलां में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्यामसुंदर सोमाणी की पत्नी लक्ष्मीदेवी सोमाणी तो कनेछनखुर्द पंचायत सरपंच चुनाव में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर की पत्नी दौलत गुर्जर को पराजय मिली।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज