संग का सबसे ज्यादा प्रभाव जीवन पर पड़ता है -  पंडित  शास्त्री 

नंद महोत्सव पर खुशी से नाचे भक्त 

गंगापुर - भागवताचार्य पंडित हरिओम  महाराज ने कहा कि व्यक्ति के जीवन पर संगत का अच्छा व्यवहार दो ही प्रकार का प्रभाव पड़ता है| यह निर्भर करता है मनुष्य की संगति पर जो जीवन को ही बदल देती है| संत हरिओम शास्त्री आज सहाड़ा में आयोजित भागवत सप्ताह के चौथे दिन धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे| संत ने कहा कि परमात्मा का नाम हर वक्त कल्याणकारी है| परमात्मा का नाम सुमन करने से 3 फायदे है विचारों की शुद्धि होती है, अनिष्ट की निवृति होती है और आंतरिक शांति होती है| परमात्मा का नाम विपत्ति में लेने मात्र से ही विपत्ति टल जाती| कार्यक्रम को लेकर आज भक्तों का सैलाब उमड़ा भक्तगण संगीत में भागवत पाठ पर अपने आप को नहीं रोक सके और नाचने लगे|


कृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी बनाई 

भागवत सप्ताह के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव पर कृष्ण जन्म की आकर्षक झांकी बनाई गई| समूचे पंडाल को सजाया गया, वासुदेव द्वारा कृष्ण को गोकुल में ले जाने का समूचा घटनाक्रम जीवंत प्रस्तुत किया गया| पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया, ढोल नगाड़े बजे, मिश्री व दही का प्रसाद वितरण किया गया| कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई गई|

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना