सरपंच ताज का कड़ा मुकाबला


भीलवाड़ा। कोटड़ी ग्राम पंचायत के गत सरपंच चुनाव में मौजूदा सरपंच जमनालाल डिडवानिया व नरपत सिंह आमने-सामने खड़े हुए थे। वहीं इस बार दोनों की पत्नियां आमने-सामने हैं। कांग्रेस के पूर्व कोटढ़ी प्रधान, पूर्व जिला महामंत्री और मौजूदा सरपंच जमनालाल डिडवानिया की पत्नी शांति देवी का  नरपतसिंह की पत्नी पूर्व उपसरपंच गोविंद कंवर से चुनावी दंगल है। यहां डिडवानिया परिवार अरसे से कद्दावर स्थिति में है। पिता-पुत्र प्रधान रहे तो परिवारिक महिला सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष। नरपतसिंह के भाई महेन्द्र सिंह भाजपा कोटड़ी तहसील अध्यक्ष रहे पर अभी कोटड़ी सरपंच मुकाबले में प्रत्याशी डिडवानिया के पक्ष में हल्के के भाजपा नेता, तो गोविंद कंवर के समर्थन में कांग्रेस नेता।
प्रतिष्ठा का दूसरा सरपंच दंगल आकोला पंचायत में कोटड़ी उपप्रधान बृजराज और भाजपा किसान मंडल अध्यक्ष शिवलाल जाट के बीच है। तीसरा छापरेल में भाजपा मंडल अध्यक्ष करण सिंह का मौजूदा सरपंच प्रमिला कंवर के पति महेश सिंह के साथ है। चौथा बनका खेडा ग्राम पंचायत सरपंच पद पर भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट की बहन प्रेम बाई और पूर्व सरपंच रामू देवी जाट में है। पांचवां दंगल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के खासमखास गेगा खेड़ा के पूर्व सरपंच शंकरलाल शर्मा का बालकृष्ण पंचोली व अन्य के साथ है। छठा मुकाबला सवाईपुर मे भाजपा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य हीरालाल जाट और पूर्व सरपंच नवरत के बीच है। नवरत सवाईपुर के कद्दावर नेता पूर्व सरपंच सुवालाल का पुत्र है। बड़लियास मे पूर्व सरपंच शांतिलाल खटीक और युवक कांग्रेस नेता प्रकाश रेगर, राजेन्द्र पहाडिय़ा सरपंच पद बाबत मशक्कत कर रहे हैं। आमां में पूर्व सरपंच गोपाललाल सुवालका, कैलाश टेलर भागदौड़ कर रहे हैं। बनेड़ा पंचायत समिति में प्रतिष्ठा के सरपंच मुकाबलों मे पहले नंबर पर बामणिया ग्राम पंचायत सरपंच पद पर है। यहां कांग्रेस के भीलवाड़ा सेंट्रल कॉऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सरपंच भंवरू खां की पत्नी पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य जाहिदा बानो और बनेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी की भाभी रेखा चेचाणी, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव की पुत्रवधु में मुकाबला है। दूसरा, बनेड़ा सरपंच के लिए भाजपा के पूर्व जिला परिषद सदस्य रतन पंवार, देवेंद्र सुवालका व प्रभुलाल माली में मुकाबला है। तीसरा नम्बर का, रायला पंचायत सरपंच चुनाव मे पूर्व मंत्री, मांडल विधायक रामलाल जाट के ब्याई जेपीजाट और पूर्व सरपंच शिवदयाल व किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश जाट के बीच चुनाव है। जेपी जाट की पत्नी गीता जाट रायला ग्राम की पूर्व सरपंच है। चौथा दंगल बल्दरखां सरपंच का है। यहां भाजपा रायला मण्डल अध्यक्ष जयराम सिंह की पत्नी पूर्व भाजपा पंचायत समिति सदस्य उदय कँवर का पंचायत राज के सरपंच-पंचायत समिति सदस्य पदो पर रहे नरेन्द्र सिंह परिवार की महिला सदस्य की बीच  मुकाबला है। मेघरास में चाचा-भतीजे के बीच रोचक मुकाबला है। कांग्रेस पूर्व उपप्रधान इस्लाम खां के सामने उनके भाई कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष याकूब खां के पुत्र फतेह मोहम्मद चुनाव लड़ रहे हैं।
शाहपुरा पंचायत समिति में क्षेत्र के कई नेता सरपंच पद पर किस्मत आजमा रहे हैं। डाबला चांदा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की पत्नी डिंपल गुर्जर और शाहपुरा नगरपालिका के वाइस चैयरमेन ज्ञानमल धाकड़ की पत्नी मीना धाकड़ तो आमलीकलां में कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर के भाई बाबूलाल गुर्जर का भाजपा महामंत्री सत्यनारायण मालू मे रोचक दंगल है। भाजपा नेता मालू पहले भी  सरपंच पद पर जीत का परचम फहरा चुके हैं।धान गोपाल गुर्जर का पुत्र भँवर लाल गुर्जर सणगारी ग्राम पंचायत में सरपंच पद चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा महामंत्री भाग चन्द्र गुर्जर मुकाबले में खडे हैं। यहां सांवरलाल गुर्जर भी उम्मीदवार है। शाहपुरा के कद्दावर काग्रेंस नेता पूर्व प्रधान संम्पत सिंह के पोते लोकेन्द्र सिंह अरवड सरपंच पद का चुनाव लड रहे। उनके पिता गजराज सिंह पंचायत समिति सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। पूर्व काग्रेंस प्रधान राम प्रसाद पारीक अरणियारासां में, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष, सरपंच ओम गुर्जर और सूरतराम जाट कनेछनखुर्द में, भोजपुर में पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष शंकर गुर्जर की पत्नी पूर्व सरपंच सायरी देवी, तहनाल में भाजपा उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत के परिवार की महिला निर्मला कँवर, घनश्याम सिंह के परिवार की ग्राम सहकारी समिति अध्यक्षा और ईंटमारिया पंचायत सरपंच के लिए ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरजमल जाट और पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश शर्मा तथा महादेव गुर्जर जनसंपर्क कर रहे हैं। तीसरे चरण का सरपंच पद चुनाव का मतदान दिवस और मतगणना दिन नजदीक बुधवार को हैं। इस हेतु प्रशासनिक तैयारी ओर व्यवस्था माकूल हो गई हैं। बस अब नतीजे का इंतजार है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना