डाक्टर के घर पकड़ा गया देह व्यापार कारोबार, 4 गिरफ्तार

भीलवाड़ा Halchal।</strong> पुलिस ने करीब एक महीने के अंतराल में देह व्यापार के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए महिला दलाल सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। देह का यह धंधा पटेल नगर में एक डॉक्टर के मकान में चल रहा था। इस रैकेट कारोबार से जुड़े दलालों और महिलाओं में एक बार फिर खलबली मच गई।<br />
डीएसपी सिटी भंवर रणधीरसिंह ने हलचल को बताया कि शहर के पटेल नगर इलाके में देह व्यापार का कारोबार चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके तहत आज शिकायत की तस्दीक की गई। शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी सिंह ने बोगस ग्राहक को अपने लघुहस्ताक्षरयुक्त पांच सौ-पांच सौ के नोट देकर देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं के पास भेजा। महिलाओं ने बोगस ग्राहक से राशि लेकर अपने पास रख ली। इसी के साथ बोगस ग्राहक से मिले संकेत पर डीएसपी सिंह ने महिला कांस्टेबल के साथ उक्त मकान पर दबिश दी। जहां महिला दलाल सहित चार महिलाएं मिलीं। जिन्हें पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी सिंह ने बताया कि जि&zwj;स मकान में यह रैकेट चल रहा था, वह मकान डॉ. दिलीप गजवानी का है। जिसे महिला दलाल ने किराए से ले रखा है। महिला दलाल झारखंड क्षेत्र की रहने वाली है जो पिछले 13 साल से भीलवाड़ा में रह &nbsp;रही है। यह महिला दलाल अन्य प्रदेशों व शहरों से महिलाओं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवा रही थी। पकड़ी गई महिलाएं मध्यप्रदेश के मंदसौर, उज्जैन और बिहार की बताई गई हैं। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पिछले दिनों ही मांडल थाना क्षेत्र की बड़लियास हाउस के पास स्थित एक कॉलोनी के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दलाल दंपती सहित 17 जनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वहां से मादक पदार्थ गांजा भी बरामद किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा देह व्यापार के खिलाफ आज यह दूसरी बड़ी कार्यवाही की गई है। &nbsp;</p>


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना