पांच लोगों संग शादीशुदा महिला का विवाह, कार में

 


वाराणसी। सारनाथ के लेढूपुर से शुक्रवार की रात एक विवाहिता महिला को कार सवार अपहरण कर ले जा रहे थे। महिला द्वारा शोर मचाने पर पांडेपुर चौराहे पर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद शनिवार की शाम कार सवार और महिला को सारनाथ थाने लाया गया। पूछताछ में जो खुलासा हुआ उससे पुलिस के होश भी उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बलुआ (बलुआ थाना चंदौली) निवासिनी एक शादीशुदा महिला लेढूपुर गांव में ऑटो चालक पति के साथ किराए के मकान में रहती हैं। महिला ने बताया कि वह आर्केस्ट्रा में नृत्य का काम करती है। आर्केस्ट्रा में ही काम करने वाला गौरा निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि मैं पांचों का तुमसे शादी करने का पैसा ले रहा हूं। तुम पांडेयपुर में गाड़ी से उतरकर जबरदस्ती कर भाग जाना। बताया कि शुक्रवार की शाम आठ बजे पांचों एक वाहन से लेढूपुर स्थित सड़क पर आए, उनके साथ वह वाहन में बैठ गई। पांडेयपुर में उल्टी करने का बहाना बनाकर भागने के फिराक में थी। इस बीच शक होने पर पुलिस ने पकड़ लिया। उधर एसएचओ सारनाथ इंद्रभूषण यादव ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस पांचों से महिला की शादी कराने वाले की भी तलाश में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना