संगठन की शक्ति महान, लिखे शक्ति की नई ऋचाये, अनुशासन के दीप जलाए

 

भीलवाड़ा । महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण के पावन प्रवास से पवित्र होते इस प्रांगण में आज शुक्रवार को अखिल भारतीय महिला मंडल की कुशल नेतृत्व कर्ता अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा बैद की टीम के साथ तेरापंथ महिला मंडल  समिती बहनों की संक्षिप्त कार्यशाला आयोजित की गई। ऊर्जावान अध्यक्षा श्रीमती मीना बाबेल ने सभी का स्वागत करते हुए भीलवाड़ा महिला मंडल को एक सशक्त शाखा बताया, जहा अध्यात्म का विकास चहुं ओर बिखर रहा है। अभातेमम की  हर गतिविधियों को पूरी सक्रियता  एवं जागरूकता के साथ पूर्ण करते हुए तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा निरंतर विकास पथ पर आरूढ़ है। गुरुदृष्टि की आराधना करते हुए इस प्रवास में ये मंडल और अधिक सशक्त बने। राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा बैद ने कहा कि भीलवाड़ा महिला मंडल बहुत सक्रिय है, संघ व संघपति के प्रति पूर्णरूप से समर्पित है, हर सदस्य की कर्मठता, सक्रियता, उत्साह, और लग्न की फलश्रुति है कि आज इस मंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर  एक नई पहचान कायम की है। आपने सबके भीतर नई शक्ति, ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि कोविड युग में भी अपनी आध्यात्मिक शक्ति से इस दुर्लभ चातुर्मास को सफल बनाकर आत्मसुख की प्राप्ति करे। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती तरुणा बोहरा का ऊर्जामय वक्तव्य जिसे सुनने को सब आतुर रहते आपने बताया कि संगठन की विलक्षणता अगर देखनी हो तो भीलवाड़ा महिला मंडल में देखे जहा वर्तमान और निवर्तमान अध्यक्ष एक साथ अपनी बात रख रहे है। आचार्य प्रवर जैसे गुरु रूपी सूर्य का प्रकाश पाकर हम अपने जीवन के अंधेरे को दूर करे,गुरुदेव से भरपूर ऊर्जा का संग्रहण करते हुए अपने संगठन की डोर को आपसी प्रेम सौहार्द्र से और अधिक मजबूत बनाए,गुरुआभावरण में हमारी हर राह प्रशस्त बने। अभातेमम की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सूरज बरडिया ने चार सौ महिला मंडल की शाखाओं में भीलवाड़ा महिला मंडल को सशक्त शाखा की उपमा देते हुए बहुत ही उपयोगी बात कही कि पद के लिए व्यक्ति बदल जाते है पर कार्यकर्ता कभी नही बदलते। भीलवाड़ा महिला मंडल ने जो संगठन को सक्रियता का परिचय दिया वह सराहनीय है।सभी गुरुदृष्टि में आगे बढ़ते हुए संघ का गौरव बढ़ाए। राष्ट्रीय सहमंत्री श्रीमती नीतू ओस्तवाल ने एक घटना के माध्यम से बताया कि भीलवाड़ा में प्रतिभा की कोई कमी नही है,बस अवसर किसी किसी को मिलता है।यहां हर बहिन एक दूसरे को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। महिला मंडल पूर्व अध्यक्षा श्रीमती विमला रांका ने अपने 2019-20 के कार्यकाल की गतिविधियों की संक्षिप्त  जानकारी दी। कन्या मंडल संयोजिका सुश्री मनीषा हिरण ने भी अपनी भावना व्यक्त की। संचालन ऊर्जावान मंत्री श्रीमती रेणु चोरड़िया ने किया। आभार ज्ञापन सहमंत्री श्रीमती  प्रेक्षा मेहता ने किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना