आगरा में हाईवे पर सुबह से ही भीषण जाम, पुलिस चौकी भी जिम्‍मेदार, रेंगकर चल रहे वाहन


आगरा। कहने को आगरा में शनिवार को वीकली लॉकडाउन है लेकिन अगर आगरा दिल्‍ली हाईवे पर निकलेंगे तो कहीं से भी लगेगा कि लॉकडाउन नाम की कोई चीज बाकी रह गई है। भगवान टॉकीज से लेकर आइएसबीटी तक हाईवे वाहनों से पैक है। फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे, दोनों तरफ वाहन फंसे पड़े हैं और इस अव्‍यवस्‍था से पुलिस को कोई सरोकार नहीं। क्‍योंकि जिम्‍मेदार वह खुद भी है। दरअसल खंदारी चौराहा पर फ्लाईओवर के नीचे बनाई गई पुलिस चौकी के स्‍टाफ ने महीनों से सड़क पर कब्‍जा जमा रखा है। एक तरफ से दूसरी सर्विस रोड पर आने के लिए वाहनों को घूमकर आना पड़ रहा है। इसी वजह से खंदारी बाईपास चौराहा पर जाम के हालात हैं। वहीं बारिश के बाद हाईवे पर हुए गड्ढाें से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। आगरा में आइएसबीटी के सामने हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर के कारण पहले से ही जाम लग रहा था। अब गड्ढों से हालात और खराब हो गए। शनिवार को सुबह से ही हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

आइएबीटी के सामने फ्लाइओवर के निर्माण के चलते हाईवे की मुख्य लेन बंद हैं। वाहनों को गुजारने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं। वैकल्पिक रोड पर बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई है। शनिवार को सुबह से ही इसके कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। भगवान टाकीज से सिकंदरा की अोर जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। हाईवे पर जाम लगने के बाद खंदारी चौराहा से पहले लोग अपने वाहनों को सर्विस लेन से लेकर पहुंचे। ऐसे में सर्विस रोड भी जाम हो गया। उधर, सिकंदरा की ओर से भगवान टाकीज जाने वाली लेन में भी जाम लग गया। जाम और बढ़ता जा रहा है, लेकिन इससे निजात मिलती नजर नहीं आ रही। जाम में फंसे लोग खीज रहे हैं। साथ ही व्यवस्था को कोस रहे हैं। शुक्रवार से ही यहां जाम की यही स्थिति है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

 अधिकारियों से गुहार, पुलिस का हटाएं कब्‍जा

खंदारी चौराहा पर ट्रैफिक जाम में फंसे लोग पुलिस को ही कोसते नजर आते हैं। व्‍यवस्‍था बनाने वाली पुलिस ही जब अतिक्रमण कर बैठी है तो दूसरों को क्‍या नसीहत दे पाएगी। यदि खंदारी पुलिस चौकी के आगे की सर्विस रोड से बैरियर हटा दिए जाएंगे और वहां खड़े कर वाहनों को अन्‍यंत्र खड़ा कर दिया जाएगा तो सर्विस रोड पब्लिक के लिए खुल जाएगी। उसके बाद कम से कम नीचे चौराहे पर ट्रैफिक सुगमता से चलता रहेगा।

 

    टिप्पणियाँ

    समाज की हलचल

    घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

    समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

    सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

    मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

    25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

    मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

    जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज