भगवान का स्मरण करने से ही हमारे अंत:करण की शुद्धि: महामंडलेश्वर अनंतदेव

 


भीलवाड़ा । वामदेव ज्योतिरमठ वृंदावन के संस्थापक, रामधाम के संरक्षक एवं अखिल भारतीय संत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर अनंत देव गिरी महाराज (वृंदावन) ने कहा की भगवान का स्मरण करने से ही हमारे अंत:करण की शुद्धि होगी। परमात्मा की कूपा से जब हमारा विवेक जागृत होगा तभी हम इस संसार सागर को पार कर पाएंगे। हमें आचरण के अनुरूप साधु संतों के संग ढलना होगा तभी हम तर पाएंगे। धर्म का पालन करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। स्वधर्म का पालन करते हुए अगर हमने मोक्ष पा लिया तो हमारा कल्याण निश्चित है। कर्मयोगी व्यक्ति अपने कर्म भगवान को अर्पित करता है तभी सिद्धी प्राप्त करता है। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दीपक मानसिंहका व सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया की प्रवचन के बाद अष्ट मित्र मंडल एवं भारत विकास परिषद की ओर से अमृत गंगा पुस्तिका एवं कपड़े के थैले बांटे गए।

प्रवचन में महामंडलेश्वर के साथ काशी, बनारस के दंडी स्वामी सर्वेश्वरानंद तीर्थ, स्वामी अवधेश आश्रम,  वामदेव आश्रम के नारायण चेतन स्वामी,  स्वामी लक्ष्मण चेतन महाराज, परमहंस वामदेव ज्योर्तिमठ वृन्दावन के स्वामी मितानंद महाराज बंगाली बाबा, सुधेश कुमार फगवाड़ा आदि का भी दर्शनलाभ मिल रहा है। प्रवचनों का प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक फेसबूक व यूटयूब पर लाइव प्रसारण हो रहा है। वेदांत पर स्वाध्याय 1 अगस्त से शाम 4:00 बजे प्रतिदिन चलेगा।  कार्यक्रम में बंशीलाल सोडानी,  सुभाष बिड़ला, दामोदर अग्रवाल, दामोदर शारदा, ओम शर्मा, कृष्णगोपाल कचोलिया, रूपलाल चेचाणी, राकेश सिंघल ने संत श्री का आर्शीवाद लिया। राम धाम में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक योगाचार्य उमाशंकर के सानिध्य में योग कक्षा लग रही है। शिविर में योग से रोग दूर भगाने के नुस्खे बताए जा रहे हैं। प्रोफेसर जगदीश भदादा व प्रहलाद भदादा ने बताया की साप्ताहिक रामायण पाठ 1 अगस्त रविवार को दोपहर 3 से 5 बजे तक गोपालद्वारा में होगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना