पति का पैर टूटा, अस्पताल में की हेल्प, अब महिला को मारा चाकू

 


भीलवाड़ा हलचल। शहर के प्रताप नगर थाना सर्किल में रहने वाली एक महिला पर शुकवार रात एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला का कहना है कि पति का पैर टूटने के दौरान निजी अस्पताल में इस व्यक्ति ने काफी मदद की थी। इसके बाद वह आधे खर्च पर उसके व पति के साथ ही रह रहा था। रात में नशे की हालत में इस व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 
प्रताप नगर थाने के हैडकांस्टेबल अर्जुन सिंह ने हलचल को बताया कि100 फीट स्थित मालोला रोड़ गौशाला के नजदीक रहने वाली गायत्री रावल राजपूत (30) शुक्रवार रात चाकू लगने से जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस सूचना पर हैडकांस्टेबल सिंह अस्पताल पहुंचे, जहां महिला ने मौखिक रूप से सिंह को बताया कि आठ माह पहले उसके पति का पांसल चौराहे पर एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना में पति का पैर टूट गया था। पति को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
अस्पताल में उन्हें धाकड़ समाज के एक व्यक्ति मिला, जिसने उसके पति को टेंपो से उतारने से लेकर उपचार के दौरान उनकी मदद की थी। इसके बाद यह व्यक्ति आधा मकान किराया और खाने के खर्च पर उन्हीं के साथ रहने लगा। गुरुवार को गायत्री ने इस व्यक्ति से आधा खर्चा मांगा था। इसे लेकर शुक्रवार रात यह व्यक्ति नशे की हालत में घर पहुंचा और उस पर (गायत्री) चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार उसके पीठ में लगा। इससे वह घायल हो गई। हैडकांस्टेबल सिंह का कहना है कि महिला की ओर से अब तक कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है।  महिला को उदयपुर रैफर कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत